बोन कैंसर के लिए कौन सा टेस्ट किया जाता है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 15:26

बोन कैंसर का पता लगाने के लिए एक्स रे, सीटी स्कैन और एमआरआई टेस्ट किया जाता है। यदि इन टेस्ट के जरिए बोन कैंसर की पुष्टि नहीं होती है, तो डॉक्टर बायोप्सी करवाने की सलाह भी दे सकते हैं।

बोन मैरो बायोप्सी (Bone Marrow Biopsy) क्यों किया जाता है ?


यदि खून की जांच में आपके प्लेटलेट्स, वाइट ब्लड सेल्स और रेड ब्लड सेल्स सामान्य से कम या अधिक है तो डॉक्टर बोन मैरो बायोप्सी के लिए कह सकता है। बायोप्सी इन असमानताओं के कारणों की जांच में मदद करती है जिसमें शामिल हैः


एनीमिया या रेड ब्लड सेल्स काउंट का कम होना
माइलोफिब्रोसिस या माइलोडायस्प्लास्टिक सिंड्रोम जैसी बोन मैरो बीमारी
ब्लड सेल्स की स्थिति, जैसे- ल्यूकोपेनिया, थ्रोम्बोसाइटोपेनिया या पॉलीसिथेमिया
बोन मैरो या ब्लड कैंसर, जैसे- ल्यूकेमिया या लिम्फोमास
हेमोक्रोमैटोसिस, एक अनुवांशिक बीमारी जिसमें में आयरन बनने लगता है
संक्रमण या अज्ञात कारण से बुखार



यह स्थितियां आपके ब्लड सेल्स के उत्पादन और ब्लड सेल्स के विभिन्न प्रकारों के स्तर को प्रभावित कर सकती हैं। जब शरीर बल्ड सेल्स बनाने में असफल होता है तो इस स्थिति को मायेलोडिस्प्लास्टिक सिंड्रोम कहा जाता है।


डॉक्टर बोन मैरो टेस्ट के लिए कह सकता है, ताकि इसकी ज़रिए वह पता लगा सके कि बामारी कितनी बढ़ी है, कैंसर कौन से स्टेज तक पहुंचा है या इलाज कितना प्रभावी हो रहा है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info